Thursday, August 30, 2018

30 AUGUST MOST IMPORTANT CURRRENT AFFAIRS IN HINDI AND ENGLISH

1. Global investment bank Goldman Sachs has appointed Prachi Mishra as the managing director and chief India economist. 

- वैश्विक निवेशक बैंक गोल्डमैन साक्स ने प्राची मिश्रा को अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक और मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। 

2. Emmerson Mnangagwa took oath as President of Zimbabwe. 

- इम्मर्सन मनंगागवा ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 

3. US Senator John McCain died. He was 81. 

- अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। 

4. According to Ecowrap, an SBI research report, the country's current account deficit (CAD) is likely to touch 2.8 per cent of GDP in the current financial year. 

- एसबीआई की शोध रिपोर्ट इकोरैप के अनुसार, देश का चालू खाते का घाटा (कैड) चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 2.8 प्रतिशत पर रहेगा। 

5. G. Satheesh Reddy has been appointed as the Chairman of the Defence Research and Development Organisation (DRDO). 

- जी सतीश रेड्डी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 

6. India's top badminton player Saina Nehwal had to settle for bronze medal after losing to Chinese Taipei's world number one Tai Tzu-ying in the Asian Games women's singles semi-final. 

- भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को एशियाई खेलों के महिला एकल सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जू यिंग के खिलाफ हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

7. Indra Nooyi will be honoured with the 2018 Asia Game Changer Award by a Global Cultural Organisation. 

- इंद्रा नूयी को ग्लोबल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 2018 एशिया गेम चेंजर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

8. Tejinderpal Singh Toor has won a Gold Medal in Men’s Shot-Put at Asian Games 2018. 

- तेजेंद्रपाल सिंह टूर ने 2018 एशियाई खेलों में पुरुषों के शॉट-पुट में स्वर्ण पदक जीता। 

9. Hima Das has won a silver medal in women’s 400m race in 2018 Asian Games. 

- हिमा दास ने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं के 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। 

10. Muhammed Anas has won a silver medal in Men’s 400m race in 2018 Asian Games. 

- मोहम्मद अनास ने 2018 एशियाई खेलों में पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। 

11. Dutee Chand has won the silver medal in women’s 100m race in 2018 Asian Games. 

- दुती चंद ने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। 

12. India won two bronze medals in the debut sport of bridge at the Asian Games after the men and mixed teams lost their semi-final matches. 

- भारत ने एशियाई खेलों में पदार्पण कर रहे खेल ब्रिज में सेमीफाइनल में हार के साथ पुरुष और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। 

13. Former Bengal cricket captain Gopal Bose died. He was 71. 

- बंगाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गोपाल बोस का निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

● DBS Named World's Best Bank In Nod To Its Digital Innovation

● North Korea To Host Asian Youth Weightlifting Championships 2019

● Neeraj Chopra Wins India 1st Javelin Gold in Asian Games History

● PV Sindhu Wins India's First Asian Games Silver In Badminton

● Government Approves Commercial Flying Of Drones In India From Dec 1

● Prashant Agrawal Appointed As The Next High Commissioner Of India To The Republic Of Namibia

● Sandeep Kumar Appointed As The Next Ambassador Of India To Ireland

● FDI Growth Up 23% In April-June Quarter This Fiscal

● Satya Tripathi Appointed Assistant Secretary-General & Head Of New York Office Of UNEP

● Indian Economy Likely To Grow At 7.4% In FY19 : NCAER

● Neena Varakil Wins Silver Medal In Women's Long Jump At Asian Games 2018

● Indian Men’s TT Team Settles For Historic Bronze Medal At Asian Games 2018

● R K Singhal Nashik Police Commissioner Completes Ironman Triathlon In France

● Odisha CM Naveen Patnaik Launches “ Mu Hero , Mu Odisha ” Programme

● Sudha Singh Win Silver Mefal In Women’s 3000M Steeplechase Event At Asian Games 2018

● DHFL Pramerica Life Appoints Kalpana Sampat As COO

● Dharun Ayyasamy Wins Silver In Men’s 400M Hurdles Event At Asian Games 2018

● EAM Sushma Inaugurated ‘Jaipur Foot ’ Camp In Hanoi , Vietnam

● Manjit Singh Wins Gold Medal In Men's 800M At Asian Games 2018

● Jinson Johnson Wins Silver Medal In Men's 800M At Asian Games 2018

● India Win Silver In Mixed 4x400M Relay Event At Asian Games 2018

● Mahaprabha Jadhav Wins Bronze Medal In Kurash 52KG Event At Asian Games 2018 .

:beginner: भारत 18वें एशियन गेम्स में 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदकतालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गया है।

:beginner: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं, इस स्पर्धा में भारत के ही जिनसन जॉनसन ने रजत पदक अपने नाम किया।

:beginner: भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार हुए मिक्स्ड 4x400 रिले रेस में रजत पदक जीत लिया। स्पर्धा में भारत से मोहम्मद अनस याहिया, एम.आर. पूवम्मा, हिमा दास और अरोकिया राजीव ने हिस्सा लिया।

:beginner: केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचि घनश्याम को ब्रिटेन (UK) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

:beginner: नासा के लिए काम कर चुकीं अफ्रीकी मूल की अमेरिकी गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन ने अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। अंतरिक्ष मिशन के प्रक्षेपण पथ (ट्रेजेक्टरी) की हाथों से गणना करने वाली कैथरीन को 'ह्यूमन कम्प्यूटर' भी कहा जाता है।

:beginner: दक्षिण कोरिया से कंपाउंड इवेंट में शूट-ऑफ में मिली हार के बाद भारतीय पुरुष तीरंदाज़ी टीम को 18वें एशियन गेम्स में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम में रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा शामिल थे।

:beginner: भारत ने 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुष टीम स्पर्धा का कांस्य जीतने के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार टेबल टेनिस में पदक जीत लिया। टीम में साथियान गनाशेखरन, एंथोनी अमलराज और अचंता शरथ कमल शामिल थे।

:beginner: 28 अगस्त 1896 को मशहूर शायर 'फिराक गोरखपुरी' का जन्म हुआ था जिनका वास्तविक नाम रघुपति सहाय था।

:beginner: इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने बताया है कि चंद्रमा के लिए भारत के दूसरे मिशन 'चंद्रयान-2' का प्रक्षेपण 3 जनवरी से 16 फरवरी, 2019 के बीच होगा।

:beginner: सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपनी 1,295 शाखाओं के IFSC कोड में बदलाव करने की घोषणा की है। दरअसल, 1 अप्रैल 2017 को छह सहायक बैंकों का एसबीआई में विलय किया गया था जिसके बाद बैंक ने ये बदलाव किए हैं।

:beginner: गूगल ने सालाना 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट के दौरान अपनी पेमेंट्स सर्विस 'तेज़' का नाम बदलकर 'गूगल पे' करने की घोषणा की है।

:beginner: डीएमके ने पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक में एम.के. स्टालिन को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया है।

:beginner: भारतीय महिला तीरंदाज़ी टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार कंपाउंड इवेंट में रजत पदक जीत लिया। भारतीय तिकड़ी मुस्कान किरर, मधुमिता कुमारी और वी.ज्योति सुरेखा ने स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में 228 अंक हासिल किए।

:beginner: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पिंकी बलहारा और मालाप्रभा येल्लपा जाधव ने कुराश में भारत को दो पदक दिलाए। पिंकी और मालाप्रभा को क्रमश: फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

1. चौथी एशियाई मतदाता हितधारक फोरम का आयोजन किस शहर में किया गया?

- 27 अगस्त, 2018 को एशियाई मतदाता हितधारक फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलोम्बो में किया गया। इस फोरम का उद्देश्य क्षेत्र में चुनाव तथा लोकतंत्र पर चर्चा करना है। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन पहली बार दक्षिण एशिया में किया गया। इसका आयोजन श्रीलंका के चुनाव आयोग तथा एशियाई मुक्त चुनाव नेटवर्क (ANFREL) द्वारा किया गया। इस फोरम में एशिया के चुनाव आयोग, चुनाव पर्यवेक्षक तथा अन्य गैर-सरकारी संगठनों को चुनाव पर चर्चा करने के लिए प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है। इस फोरम में 45 देशों के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से इस फोरम में महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्त अश्विनी कुमार ने हिस्सा लिया।

2. किस भारतीय अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख तथा सहायक महासचिव नियुक्त किया गया?

- सत्य एस. त्रिपाठी, भारत के अनुभवी अर्थशास्त्री को सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुटेरेस द्वारा की गयी। सत्य त्रिपाठी त्रिनिदाद व टोबागो के इलियट हैरिस की जगह लेंगे। सत्य एस. त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र में 1998 से कार्य कर रहे हैं, वे यूरोप, एशिया और अफिर्चा में धारित विकास, मानव अधिकार और लोकतान्त्रिक शासन व कानूनी मामलों पर कार्य कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम पर्यावरण के लिए कार्य करने वाली विश्व की प्रमुख एजेंसी हैं। यह सरकारों, निजी सेक्टर, सिविल सोसाइटी, अन्य संयुक्त राष्ट्र संगठनों तथा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर कार्य करती है।

3. रविन्द्र कुमार सिंघल, जिन्हों ने आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरी की, वे किस राज्य से हैं?

- 53 वर्षीय डॉ. रविन्द्र कुमार सिंघल, महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर हैं, वर्तमान में नासिक के पुलिस कमिश्नर हैं। उन्होंने 26 अगस्त, 2018 को अत्यंत मुश्किल आयरनमैन ट्रायथलॉन को 15 घंटे तथा 13 मिनट में पूरा किया। आयरनमैन ट्रायथलॉन में तीन इवेंट होती हैं 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180 किलोमीटर की साइकिलिंग तथा 42.2 किलोमीटर की दौड़ (फुल मैराथन)। इसे विश्व की सबसे कठिन खेल प्रतिस्पर्धा माना जाता है। भारतीय अभिनेता मिलिंद सोमन ने 2015 में आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा किया था। जुलाई, 2018 में अंजू खोसला ने ऑस्ट्रिया ने आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा किया था, वे 52 वर्ष की आयु में इसे पूरा करने वाली भारत की सबसे बड़ी उम्र की महिला हैं। जनरल विक्रम डोगरा भारत के पहले कार्यरत्त थल सेना अफसर हैं जिन्होंने आयरनमैन ट्रायथलॉन को ऑस्ट्रिया के क्लागेनफर्ट में जुलाई 2018 में पूरा किया। वे विश्व के एकमात्र जनरल हैं जिन्होंने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।

4. हाल ही में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला जेवलिन थ्रोअर कौन बना?

- नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक प्रतियोगिता (जेवलिन थ्रो) में एशियाई खेलों में भारत के पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 86.06 की दूरी प्राप्त करते हुए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। वे एक ही वर्ष में राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, उनसे पहले यह कारनामा मिल्खा सिंह ने किया था। वे गुरतेज सिंह (1982 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था) और पर्सा सिंह (उन्होंने 1951 में भारत के लिए रजत पदक जीता था) के बाद जेवलिन थ्रो में पदक जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

5. “अटल जी ने कहा” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

- “अटल जी ने कहा” नामक पुस्तक के लेखक ब्रिजेन्द्र रेही हैं, वे दूरदर्शन निर्माता तथा वरिष्ठ पत्रकार हैं। यह पुस्तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित है, इस पुस्तक का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस पुस्तक में अर्थव्यवस्था, नीतियों, लघु उद्योगों, सामाजिक विकास, परमाणु कार्यक्रम, विज्ञान व तकनीक तथा आतंकवाद पर 26 अध्याय हैं। यह अध्याय अटल बिहारी वाजपेयी किए भाषणों पर आधारित हैं। इसे पहली ब्रिजेन्द्र रेही मुक्तिस्वर, काका और मेवाड़ इ इतिहास की झांकी जैसी 11 किताबें प्रकाशित कर चुके हैं।

6. राज्य में प्रतिभा (टैलेंट) की खोज के लिए ओडिशा सरकार ने कौन सा प्रोग्राम लांच किया है?

- ओडिशा सरकार ने “मु हीरो, मु ओडिशा” (मैं हीरो हूँ, मैं ओडिशा हूँ) प्रोग्राम लांच किया है। इस प्रोग्राम के तहत ओडिशा में युवा प्रतिभाशाली युवाओं को खोज किया जायेगी। इस अभियान का संचालन बीजू युवा वाहिनी के सदस्यों द्वारा किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment